दुमका-रामपुरहाट पथ का शिलान्यास दुमका, 28 जुलाई 2011 : माननीय मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुण्डा और राज्य समन्वय समिति के अध्यक्ष सह माननीय सांसद श्री शिबू सोरेन ने दुमका-रामपुरहाट पथ के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। करीब 62 करोड़ रूपये की लागत से 50.4 कि0मी0 लम्बे इस पथ का जीर्णोद्धार कार्य दो वर्ष के भीतर पूरा किया जायेगा। दुमका-रामपुरहाट मुख्यपथ पर अवस्थित शिकारीपाड़ा विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत बरमसिया गांव में आयोजित शिलान्यास समारोह में राज्य के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन, कृषि मंत्री श्री सत्यानन्द झा बाटुल, शिकारीपाड़ा विधायक श्री नलिन सोरेन सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए। READ



.jpg)
.jpg)


